नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस ने एक यात्री बस को रोककर उसमें छिपाकर ले जाया जा
रहा 105 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और बस सहित कुल 65 लाख 85 हजार रुपये का मशरूका (सामान) जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर फोरलेन पर की गई नाकाबंदी-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जुलाई 2026 को नीमच सिटी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फोरलेन जेतपुरा फंटे से चोथखेड़ा फंटे के बीच, फार्म फिल्स ढाबे के पास पुलिया पर नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान जब बी.आर. ट्रेवल्स की बस (क्रमांक AR01Y9595) वहाँ पहुँची, तो पुलिस बल ने पंचों की मौजूदगी में उसे रोका। जब बस की गहन तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में छिपाकर रखे गए 06 सफेद रंग के कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों को खोलने पर उनमें कुल 105 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा पाया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।
राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के मामले में पुलिस ने मौके से एक आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई (उम्र 38 साल)निवासी ग्राम झरिया, पुलिस थाना मतोड़ा, जिला फलोदी (राजस्थान) गिरफ्तार कर उसे105 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जिसकी कीमत 15,75,000 बी.आर. ट्रेवल्स बस (क्र. AR01Y9595) जिसकी कीमत 50,000,00 01 वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल 65लाख 85 मासूका जप्त किया है हजारएनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, आगे की जांच जारी नीमच सिटी पुलिस ने आरोपी बंशीलाल के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध डोडाचूरा कहाँ से लाया गया था और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। इस रैकेट में शामिल अन्य नेटवर्क और सीपीएस डोडाचूरा के मुख्य स्रोतों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
