विधायक विपिन जैन के नेतृत्व मे शिवना तट को सुंदर और हरित बनाने का अभियान निरंतर जारी रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान में नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया
मंदसौर शिवना शुद्धिकरण अभियान के 133वें दिन महिला,पुरुष, युवाओ,समाज सेवियों ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित छोटी पुलिया के दोनों ओर श्रमदान कर नदी में फैले प्लास्टिक कचरे, जलकुंभी तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकालकर उचित स्थान पर एकत्रित किया गया, ताकि नदी का जल स्वच्छ एवं निर्मल बना रहेइस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए आमजन से भी अपील की कि वे नदी में किसी भी प्रकार का कचरा या प्लास्टिक सामग्री न डालें और इस शुद्धिकरण अभियान का हिस्सा बनें । श्री जैन ने आगे बताया कि आज रविवार को नदी किनारे विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी लगाए गए। इन पौधों के विकसित होने से न केवल नदी तट की प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे। रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 133 वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन,
समाज सेवियों में सर्वश्री रमेश सोनी, हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत,बालकृष्ण दवे ,राकेश जैन पिंटू ,अनुज भंडारी,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत, रमेश धनगर, दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय, ईश्वरलाल मालवीय, रामपरसाद मालवीय, राजू मालवीय, राकोदा ,महिला नेत्रीयों में रफत पयामी,राखी सत्रावाला, अनीता भदोरिया
,प्रमिला पंवार,कौशल्या त्रिवेदी,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़ , राजेश फरक्या,रमेश ब्रिजवानी ,कैलाश मनवानी, मनोज जेन,मज़हर खान,अजय सोनी,महेश गुप्ता, जयेश पालीवाल,अंसार मेव, राजेश खिंची, सोहनलाल धाकड़,विजय सिंह सिसोदिया,अकरम खान,सुभाष जैन,आमीन खान,सादिक गोरी ,राकेश सेन, गणपत कुमावत,संजय बारोट,अंसार मेव,शैलेश माली,गगन माली,राजेश चौधरी,ऋषिराज लाड़ ,राघव जैन,कनिष्क सोनी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।