माहेश्वरी समाज नीमच की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सत्यनारायण जागेटिया बने अध्यक्ष
नीमच। माहेश्वरी समाज नीमच की नवीन कार्यकारिणी का गठन सत्र 2025 से 2028 के लिए कर दिया गया है। समाज के अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण जागेटिया का चयन किया गया है। अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात सत्यनारायण जागेटिया द्वारा समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की औपचारिक घोषणा की गई।घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जगदीश माहेश्वरी को सौंपी गई है, जबकि सचिव के रूप में सुरेश सोडानी एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्मल दरक को नियुक्त किया गया है। वहीं सह-सचिव की भूमिका दीपक मुंदड़ा निभाएंगे।समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं दायित्वों के लिए भी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। भवन प्रमुख के रूप में कमल माहेश्वरी (गंदोडिया) एवं मंदिर प्रमुख के रूप में सत्यनारायण तोतला को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी ललित कुमार राठी को दी गई है।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में राधा वल्लभ मंडोवरा, सुशील सोमानी एवं अनिल अजमेरा को शामिल किया गया है, जबकि भंडार प्रमुख के रूप में प्रमोद मालू को दायित्व सौंपा गया है।इसके अतिरिक्त समाज की कार्यकारिणी समिति में प्रहलाद मूंदड़ा, रमेश बाहेती, दीपक बाहेती, विमल सोनी, आलोक मालू, सुधीर सोनी, महेश समदानी, दिनेश अजमेरा, सुनील सोनी एवं मनीष नुवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ललित कुमार राठी द्वारा दी गई।
