
Rahul Gandhi–Mallikarjun Kharge भोपाल में किसान महा चौपाल में होंगे शामिल24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस की हुंकार, नीमच से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे रवाना
भोपाल/नीमच। देश में प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील और कृषि नीतियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में 24 फरवरी 2026 को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान महा चौपाल’ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे।जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12 बजे दिल्ली से रवाना होकर करीब 2 बजे भोपाल पहुंचेंगे और जवाहर चौक स्थित कार्यक्रम स्थल पर किसानों को संबोधित करेंगे। उनके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहुंचने की संभावना है। महा चौपाल में प्रदेशभर से विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।विधायकों को दी गई जिम्मेदारीप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक, किसान महा चौपाल की शुरुआत मध्यप्रदेश से हो रही है। इसके बाद यह अभियान महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी चलाया जाएगा। भोपाल में बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी गई है।
ट्रेड डील पर कांग्रेस का आरोप-कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान होगा। उनका कहना है कि मक्का पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 50 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने और सोयाबीन तेल के आयात को बढ़ावा देने से मध्यप्रदेश सहित देश के किसान प्रभावित होंगे। कांग्रेस का दावा है कि इससे खासतौर पर सोयाबीन उत्पादक किसानों को आर्थिक चोट पहुंचेगी।सीएम का पलटवार वहीं मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को महाकाल मंदिर जाकर माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
नीमच से भी पहुंचेगी कांग्रेस की टोली -नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भोपाल पहुंचेंगे। उन्होंने ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।बाहेती ने कहा कि नीमच हमेशा किसान आंदोलनों में अग्रणी रहा है और इस बार भी जिले के कार्यकर्ता निजी वाहनों से भोपाल पहुंचकर महा चौपाल को सफल बनाएंगे।राजधानी भोपाल में होने जा रही यह किसान महा चौपाल प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन का राजनीतिक असर कितना व्यापक होगा।
