Narendra Modi दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंचे
तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीNarendra Modi दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंच गए हैं।एयरपोर्ट पर उनके समकक्ष Benjamin Netanyahu और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने गर्मजोशी से अगवानी की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया।वर्ष 2017 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की दूसरी यात्रा है। दौरे के दौरान वे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, इजराइल की संसद Knesset को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद भी करेंगे।
राष्ट्रपति हर्जोग से भी मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा में इजराइल के राष्ट्रपति Isaac Herzog से भी भेंट करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, तकनीक और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
पीएम मोदी का ट्वीट
इजराइल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा—
“मैं इजराइल पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा मेरा स्वागत किया जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और सार्थक परिणामों की आशा करता हूं जो भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करेंगे।”
https://x.com/narendramodi/status/2026620911361925448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2026620911361925448%7Ctwgr%5Ee8a44bf39b1b78e109cb7ae4b58e6556f8eb355d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fnewsroom.etvbharat.org
रणनीतिक साझेदारी पर जोर
इजराइल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और इजराइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें बीते वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने अपने “प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू” के निमंत्रण पर इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।यह दौरा भारत-इजराइल संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
